रणवीर सिंह ने शेयर की स्टाइलिश मोनोक्रोम तस्वीरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर कर अपने नए लुक को रिवील किया। इसमें वो बोल्ड और कूल दिख रहे हैं। रणवीर की तारीफ करने के लिए प्रशंसकों ने ज्यादा इंतजार नहीं किया और कमेंट सेक्शन देखते ही देखते तारीफों से भर गया।

शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरों में 83 अभिनेता बढ़ी हुई दाढ़ी और उलझे बालों में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरों में सिंह के बाल उलझे हैं जो उन पर काफी फब रहा है।

एक प्रशंसक ने कहा “मुझे पहले से ही पता है कि दुआ (बेटी) को ऐसे बालों के जीन मिले हैं। दूसरे ने लिखा, ओह वो बाल। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अभिनेता ने इससे पहले अपने शादी की छठवीं सालगिरह पर पत्नी-अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बधाई देने के लिए खास वीडियो और तस्वीरों का सहारा लिया था।

दीपिका और रणवीर ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ की शूटिंग के दौरान करीब आए थे और 2018 में इटली में इन्होंने शादी की थी। रणवीर-दीपिका के आंगन में इसी साल (2024) किलकारी गूंजी। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। जोड़े ने अपनी लाडली का नाम दुआ रखा है।

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में तैयार पुलिस ड्रामा फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आए थे। फिल्म 1 नवंबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube