रवींद्र जडेजा अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहेंगे: वेस्टइंडीज

भारतीय टीम की निगाहें 22 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज पर । पहला मैच एंटिगुआ में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। पहला मुकाबला जीतते ही जहां कप्तान विराट कोहली सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर लेंगे तो वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहेंगे।

दरअसल, जड्डू 41 मैच की 78 पारियों में अबतक 192 टेस्ट विकेट ले चुके हैं। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में सौराष्ट्र का यह हरफनमौला खिलाड़ी आठ विकेट चटका जाता है तो अपने टेस्ट विकेटों के आंकड़े को 200 तक पहुंचा देगा और इसी के साथ ऐसा करने वाला 10वां भारतीय गेंदबाज भी कहलाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube