रवीना टंडन भी जल्द ही डिजिटल डेब्यू करेंगी

जिस तेजी से वेब सीरीज और ऑनलाइन शो स्ट्रीमिंग का चलन भारत में बढ़ा है उसने भारतीय कलाकारों को एक बिलकुल ही नए तरह का विकल्प दिया है. पिछले कुछ सालों में तमाम बड़े भारतीय कलाकारों ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है. जहां करिश्मा कपूर ALT Balaji के जरिए डिजिटल सेक्टर में कदम रखने के लिए तैयार हैं वहीं खबर ये भी है कि रवीना टंडन भी जल्द ही डिजिटल डेब्यू करेंगी. “रवीना टंडन जो कि वर्तमान में नच बलिए 9 को जज कर रही हैं वह डिजिटल स्पेस की तरफ बढ़ रही हैं. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि जो प्रोजेक्ट वह कर रही हैं वह थ्रिलर है या ड्रामा. उनके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को खंगालना एक अच्छा मौका है. साथ ही यह जानकारी भी सामने आना बाकी है कि वह किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने जा रही हैं.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube