राजकुमार राव ने गुड मॉर्निंग बोलकर उड़ाई सभी की नींद

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. इस फिल्म में अनिल और सोनम के साथ राजकुमार राव भी नजर आएँगे. अब तक फिल्म के कई सारे पोस्टर्स और सॉन्ग रिलीज़ हो चुके हैं और अब हाल ही में फिल्म का नया गाना सामने आया है.

फिल्म के इस नए सॉन्ग का नाम गुड मॉर्निंग है जो कुछ देर पहले रिलीज हुआ है. गुड मॉर्निंग सॉन्ग में राजकुमार राव अनिल कपूर से लेकर सोनम कपूर को गुड मॉर्निंग बोलकर जगाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उनका पूरा परिवार साथ मिलकर खूब मस्ती करता है. सॉन्ग में आप देख सकते हैं राजकुमार राव बाहर से आते हुए नजर आते हैं और खिड़कियों के परदे हटाकर अनिल कपूर को जगा रहे हैं साथ ही वो सोनम के साथ भी खूब मस्ती करते हुए दिखाई दें रहे हैं.

जब से इस फिल्म का सॉन्ग गुड मॉर्निंग रिलीज हुआ है तब से ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस सॉन्ग को कुछ ही देर में हजारो व्यूज मिल चुके हैं, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस कितना पसंद कर रहे हैं. आप भी सुनिए फिल्म का ये नया गाना.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube