राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द कर दी

काबुल में एक अमेरिकी सैनिक कीहत्या के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में तालिबान के साथ शांति वार्ता रद्द कर दी है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी. ट्रंप ने ट्वीट में लिखा, ‘काबुल में एक हमले में हमारे एक महान सैनिक और 11 लोगों की मौत हो गई. मैं तत्काल प्रभाव से मीटिंग रद्द करता हूं और शांति समझौते को भी बंद करता हूं.’ ट्रंप ने कहा, अपनी सौदेबाजी की स्थिति को मजबूत करने के लिए किस तरह के लोग इतने लोगों को मार सकते हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, उन्होंने (तालिबान) स्थिति को और बदतर बना दिया है. यदि वे इन महत्वपूर्ण शांति वार्ता के दौरान संघर्ष विराम के लिए सहमत नहीं हो सकते हैं और यहां तक कि 12 निर्दोष लोगों को मार सकते हैं, तो शायद वैसे भी एक सार्थक समझौते पर बातचीत करने के वे ताकत नहीं रखते. कितने और वर्षों तक वे लड़ने के लिए तैयार हैं?

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube