राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खीरी जाने के लिए अड़ी

सीतापुर। प्रियंका गांधी चौबीस घण्टे बीतने के बाद भी पुलिस पहरे में हैं। वह लखीमपुर खीरी जाने के लिए अड़ी हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ चली है। द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट पर कांग्रेसी कार्यकर्ता रात से डटे हुए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार तड़के से सीतापुर पुलिस के घेरे में हैं। उन्हें शांति भंग की कार्रवाई में निरुद्ध किया गया है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिफरे हैं। रात से लेकर सुबह तक द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट के बाहर कार्यकर्ता डटे रहे। प्रियंका लखीमपुर खीरी जाने पर अड़ी हुई हैं। इनका कहना हैं कि वह लखीमपुर जाकर पीड़ित किसानों से उनका हाल जानेंगी। जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी ने पहले ही लिखकर दे दिया है कि नेताओं के आने से माहौल बिगड़ सकता है। ऐसे में सीतापुर प्रशासन पसोपेश में है कि उन्हें कैसे छोड़ा जाए। फिलहाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस-प्रशासन अलर्ट मूड में है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube