रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने का किया एलान : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

मास्को की अंतरिक्ष एजेंसी के नवनियुक्त प्रमुख ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया है। 

क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रॉस्कॉस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने पुतिन से कहा- बेशक, हम अपने भागीदारों के लिए अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन 2024 के बाद इस स्टेशन को छोड़ने का निर्णय ले लिया गया है।

यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने यह बड़ा फैसला किया है। अब वह अपनी खुद की परिक्रमा चौकी बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। रूस के अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस का नेतृत्व करने के लिए यूरी बोरिसोव को नियुक्त किया गया था। बोरिसोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक के दौरान रूस के इस निर्णय की पुष्टि की है।

आईएसएस को पांच अंतरिक्ष एजेंसियों नासा (यूएसए), रोस्कोस्मोस (रूस), यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए-यूरोप), जेएक्सए (जापान) और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (सीएसए-कनाडा) द्वारा विकसित और निर्मित किया गया था।

आईएसएस आमतौर पर लगभग 200 किमी और 400 किमी के बीच की ऊंचाई पर होता है और इसका वजन 400,000 किलोग्राम से अधिक होता है। यह 73 मीटर लंबा और 109 मीटर चौड़ा है।

ISS लगभग 5 मील प्रति सेकंड की गति से पृथ्वी की परिक्रमा करता है और प्रति दिन 15.5 परिक्रमा करता है। इसे पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 93 मिनट का समय लगता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube