लगातार 9वें दिन पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के संकेत के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 9वें दिन दोंनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल बीते हफ्ते बढ़कर बंद हुआ था। इस सप्ताह के शुरुआती दिन इसमें मजबूती के संकेत मिले हैं। सिंगापुर में आज कारोबार की शुरुआत के वक्त ब्रेंट क्रूड 74.18 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हो रहा था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube