जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत ने जो फैसला लिया है उससे पाकिस्तान को काफी दिक्कत हो रही है. लगातार पाकिस्तान ऐसे फैसले ले रहा है, जो उसकी बौखलाहट को दर्शा रहा है. अभी तक तो पाकिस्तान ने रेल-बस सर्विस रोकने या फिर राजनयिक संबंध तोड़ने का फैसला लिया था, लेकिन अब उसकी तरफ से कुछ ऐसा कदम उठाया गया है जो उसके गलत इरादों को दर्शाता है. पाकिस्तान ने लद्दाख के पास मौजूद अपने एयरबेस पर फाइटर जेट तैनात करने शुरू कर दिए हैं. पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके की तरफ अपनी सेना को बढ़ाना भी शुरू किया है. शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को स्कार्दू एयरबेस पर लाया जाना शुरू किया गया.