लॉर्ड्स की ‘पिच’ देखकर विराट गदगद, टीम इंडिया के प्लेइंग XI का किया ‘लिफाफा’ बंद

नई दिल्ली. किसी भी बड़ी लड़ाई को लड़ने से पहले ये देख लेना जरूरी होता है कि युद्ध का मैदान कैसा है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स की लड़ाई से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी यही किया. उन्होंने प्लेइंग इलेवन को लेकर स्ट्रेटजी बनाने से पहले लॉर्ड्स की पिच की पढ़ाई की. विराट के मुताबिक लॉर्ड्स की पिच का मिजाज ऑलराउंडर है. मतलब ये कि पिच में बल्लेबाजों, स्पिनरों और तेज गेंदबाजों तीनों के लिए मदद भरपूर है.

विराट ने पढ़ी पिच!

विराट ने कहा, ” पिच काफी खख्त है, उसकी सतह ड्राई है और अच्छे खासे ग्रास भी हैं. पहले दो दिन काफी मुश्किल होने वाले हैं. लेकिन ये एक ऑलराउंड विकेट होगी, जिसपर बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिनर सबके लिए कुछ न कुछ होगा.”

2 स्पिनर खेलना तय!

पिच की पढ़ाई पूरी होने के बाद विराट ने अब अपना पूरा फोकस प्लेइंग इलेवन की ओर किया. विराट ने पहला संकेत दो स्पिनर खिलाने का दिया. इसका मतलब ये है कि टीम में अश्विन के जोड़ीदार के तौर पर रवींद्र जडेजा या कुलदीप यादव में से कोई एक खेल सकता है.

वनडे सीरीज में कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर जरूर किया है लेकिन ज्यादा चांसेज जडेजा के खेलने के हैं. वजह है ICC टेस्ट रैंकिंग में उनका दबदबा. जडेजा इस वक्त दुनिया के नंबर 3 टेस्ट गेंदबाज और नंबर 2 टेस्ट ऑलराउंडर हैं.

जडेजा, पुजारा  इन, धवन, पांड्या आउट

अगर जडेजा खेले तो टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन से हार्दिक पांड्या बाहर बैठेंगे. क्योंकि 3 तेज गेंदबाजों की संख्या में कटौती करने के मूड में कोहली नजर नहीं आ रहे. टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्ड में एक बड़ा बदलाव ओपनिंग जोड़ी में देखने को मिलेगा, जहां इंटरेशनल क्रिकेट की पिछली 10 पारियों से नाकाम चल रहे धवन की जग लोकेश राहुल ओपन करते दिखेंगे. इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में चेतेश्वर पुजारा की वापसी होगी.

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए संभावित टीम इंडिया

मुरली विजय, लोकेश राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube