लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इमरान ताहिर ने इतिहास रच दिया

दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर ताहिर विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को अपना दूसरा विकेट झटकते ही ताहिर यह कीर्तिमान स्थापित कर गए। इमाम उल हक को आउट कर उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनल्ड को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं 40 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अफ्रीकी गेंदबाजों में सबसे तेज 39 विकेट अपने नाम किए हैं। इमरान ताहिर का यह वर्ल्ड कप में 39वां विकेट है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube