लोकसभा चुनाव: सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्रियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान…

जयपुर : प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि राज्य में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे मोदी सरकार के सभी चारों केंद्रीय मंत्रियों की हालत खराब है और लोग नाखुश हैं। गहलोत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”अभी स्थिति यह है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की हालत खराब है। सारे मंत्रियों की स्थिति ऐसी है.. ”न घर के न घाट के” और लोगों में बहुत आक्रोश है। क्या कारण है पांच साल में ही लोग इनसे नाराज हो गए जबकि ये चारों मंत्री नये हैं।

कुछ ऐसा भी बोले गहलोत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा, ”राजस्थान में लोकसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्रियों की स्थिति कमजोर है। एक मंत्री सीआर चौधरी को टिकट नहीं दिया गया। वहीं अन्य मंत्रियों में जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली से पीपी चौधरी, जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल की स्थिति कमजोर है। लोगों में उनके प्रति आक्रोश है।

वह कैसे करेंगी शासन 

इसी के साथ उन्होंने कहा गहलोत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बदले की भावना से शासन किया और मारवाड़ क्षेत्र को विकास से इसलिये वंचित रखा क्योंकि यह उनका (गहलोत) क्षेत्र है। उन्होंने राजे पर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को चुनाव में हराने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके (राजे) दिल में दुश्मनी और बदला लेने की आग लगी हुई हो आप उनसे क्या उम्मीद कर सकते है कि वह कैसे शासन करेंगी। गहलोत ने कहा कि जो पूर्वाग्रह रखते हो, दुश्मनी रखते हो वे कभी अच्छा शासन नहीं दे सकते।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube