लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए

लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए है। उन्हें तमाम कांग्रेसी नेता मनाने में लगे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खां ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने राहुल को पत्र लिखकर कहा कि अगर आप कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर किसी गैर नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य को देखना चाहते हैं तो वे इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं।  

असलम शेर खां ने राहुल के लिखे पत्र के लेकर जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस को इस समय साहस की जरूरत है। इसके लिए किसी को आगे बढ़ना होगा। इसलिए मैंने राहुल को पत्र लिखा है। यदि वह (राहुल गांधी) पार्टी अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन अगर वह अगर इस पद को छोड़ना के बारे में सोच रहे हैं तो इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube