लड़कियों को जबरन किस करके भाग जाने वाला हबीबुर खान गिरफ्तार

मुंबई की रेलवे की पुलिस ने गुरुवार को राजिउर हबीबुर खान नामक एक युवक को अरेस्ट किया है। उस पर इल्जाम है कि वह माटुंगा स्थित रेलवे ब्रिज पर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी किया करता था। किन्तु हैरानी की बात तो ये है कि किसी ने भी उसके विरुद्ध अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने इसे चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद छेड़छाड़ वाली वारदातों की बात का पता चला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब पुलिस महिलाओं से आग्रह करते हुए कह रही है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए आगे आएं। पुलिस ने आग्रह करते हुए महिलाओं को इस बात का भरोसा भी दिया है कि वह उनकी पहचान को उजागर नहीं करेगी। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई महिला खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने नहीं आती है तो वह उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज करने के लिए कोई दूसरा कानूनी रास्ता अपनाएगी।

जानकारी के अनुसार, खान की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि वह किस तरह वहां से गुजर रही महिलाओं को किस कर रहा है और उन्हें छू रहा है। पुलिस को 25 जनवरी को पहले मामले के संबंध में पता चला था। सीसीटीवी फुटेज में नज़र आ रहा है कि वह कैसे महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। इसमें दिखाई दे रहा है कि वह महिलाओं के पास आकर उन्हें किस करता है और फिर मौके से भाग जाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube