वकार यूनुस पाक की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल: PCB

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनुस पाक की राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं. उन्होंने गुरुवार को इस पद के लिए औपचारिक रूप से आवेदन किया. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि इस पद के लिए जितने भी आवेदन आए हैं, उनमें वकार सबसे जाना-पहचाना नाम है. वकार इससे पहले दो बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने गेंदबाजी प्रशिक्षक के पद के लिए अर्जी दी है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube