विक्रम भट्ट एक और हॉरर मूवी लेकर आ रहे

राज, 1920 और हॉन्टेड 3D जैसी फिल्मों के डायरेक्टर विक्रम भट्ट एक और हॉरर मूवी लेकर आ रहे हैं. फिल्म का नाम घोस्ट है. इसमें टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सनाया ईरानी और शिवम भार्गव लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसका निर्देशन वाशु भगनानी प्रोडक्शन ने किया है. घोस्ट सिनेमाघरों में 18 अक्टूबर को रिलीज होगी.

ट्रेलर करण (शिवम भार्गव) नाम के एक शख्स की कहानी है जिसकी पत्नी बरखा का मर्डर हो जाता है. सनाया ईरानी वकील के रोल में हैं. वे करण का केस लेकर उन्हें बचाने की जिम्मेदारी लेती हैं. लेकिन इस बीच दोनों को आपस में प्यार हो जाता है. लेकिन ये लव स्टोरी इतनी आसान नहीं रहती. करण के घर में भूत-प्रेत का साया है. कौन है वो घोस्ट? क्या करण ने ही अपनी पत्नी को मारा था? फिल्म की कहानी इसी गुत्थी पर बेस्ड है.

ट्रेलर में सनाया ईरानी और शिवम भार्गव की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है. ट्रेलर इंप्रेसिव है. सनाया ईरानी के लिए ये बड़ा प्रोजेक्ट है. इससे पहले वे फना, पीहू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. सनाया ईरानी टीवी का बड़ा नाम हैं. उन्होंने लेफ्ट राइट लेफ्ट, कसौटी जिंदगी की, मिले जब हम तुम, दिल मिल गिए, कहो ना या है जैसे शोज में काम किया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube