विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु टीम की कमान दिनेश कार्तिक को सौंप दी गई

विश्वकप में बड़ी उम्मीदों के साथ टीम इंडिया के साथ गए विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक के पिछले कुछ महीने क्रिकेट के मैदान पर अच्छे नहीं गुज़रे हैं. विश्वकप के बाद टीम इंडिया से बाहर हुए दिनेश कार्तिक अब अपनी खोई लय पाकर टीम में वापसी की कोशिश में लगे हैं. इसी बीच उन्हें विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए तमिलनाडु टीम की कमान सौंप दी गई है.

दिनेश कार्तिक अब 24 सितंबर से 16 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे, बल्कि साथ ही अपनी खोई फॉर्म हासिल करने उतरेंगे.

तमिलनाडु की टीम में दिनेश कार्तिक के साथ ऑल-राउंडर और विश्वकप टीम में टीम इंडिया का हिस्सा रहे विजय शंकर भी शामिल रहेंगे. इसके अलावा टी20 टीम इंडिया का हिस्सा वाशिंगटन सुंदर भी टीम में है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube