विदेशी पॉर्न साइट पर महिला का अश्लील फोटो वायरल, एफआईआर दर्ज

गिरिडीह । गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने एक महिला का फोटो एडिट कर अश्लील फोटो को विदेशी पोर्न वीडियो बनाकर समूह में वायरल करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि मामला चार माह पुराना है। पीड़िता को इसकी जानकारी 15 दिन पहले मिली। इसके बाद महिला ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से मामला दर्ज कराया। महिला गिरिडीह की है, लेकिन कुछ सालों से गुजरात में अपने पति से साथ रह रही है। जिन दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें गांवा थाना क्षेत्र के फिरोज अंसारी और फरहान का नाम शामिल है।

महिला के आवेदन पर पुलिस ने आईटी एक्ट के गैर जमानतीय धाराओं के तहत थाना केश दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला रहने वाली तो गिरिडीह की है। लेकिन पिछले कुछ सालों से पति के साथ गुजरात में रह रही है। जिन दो आरोपियों ने अमेरिका के पनामा पोर्न वीडियो समूह में महिला के फोटो को एडिट कर अश्लील फोटो डाला है। वे दोनों आरोपी गांवा थाना क्षेत्र के फिरोज अंसारी और फरहान बताएं जा रहे है। जानकारी के अनुसार इन दोनों आरोपियों ने चार माह पहले इस पीड़िता के फोटो को अमेरिका के पोर्न वीडियो समूह में डाला था और पोर्न वीडियो के इसी समूह को महिला के एक करीबी ने देखा। तो वो उसकी जानकारी पीड़िता को दिया। करीबी द्वारा दिए गए जानकारी के बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दिया। इधर केस दर्ज कर पुलिस अब दोनो आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube