विधायक रजनीश कुमार बब्बी का लंबी बीमारी के चलते निधन: पंजाब

पंजाब की मुकेरियां विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रजनीश कुमार बब्बी का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया. वे 59 साल के थे. मिली जानकारी के मुताबिक,  विधायक रजनीश कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 3 बजे पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में अंतिम सांस ली. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने विधायक के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने लिखा कि रजनीश कुमार बब्बी के असमय जाने से पंजाब को गहरी क्षति हुई है…

बता दें कि बब्बी पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत केवल कृष्ण के पुत्र थे. मुकेरियां में बब्बी का अंतिम संस्कार किया गया. दाह संस्कार समारोह में कई नेता मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube