विराट कोहली के फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए: सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुनील गावस्कर कोहली के ऋषभ पंत को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने वाले फैसले से नाराज हैं. सुनील गावस्कर के मुताबिक नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर को भेजा जाना चाहिए था. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जब रोहित शर्मा आउट हुए तो भारत का स्कोर 15.3 ओवर में 76 रन पर 2 विकेट था. इसके बाद नंबर चार पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह महज 20 रन बनाकर चलते बने.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube