विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑलटाइम प्लेइंग 11

 भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने इस टीम में खुद को और क्रिस गेल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया है। विराट आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने ऑल टाइम इलेवन चुनी है।

विराट आईपीएल 2008 से ही बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। वे लीग के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। किंग कोहली ने अब तक खेली 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। वे बेंगलुरु के लिए ओपनिंग करते हुए दिखाई देते हैं और ऐसे में उन्होंने खुद को ऑल टाइम टीम में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर रखा है। हालांकि, विराट ने किसी को भी कप्तान नहीं चुना है।

विराट कोहली के ओपनर और अन्य बल्लेबाज

आरसीबी ने अपने एक्स आकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोहली से ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनने के लिए कहा जाता है। उन्होंने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर क्रिस गेल को चुना। गेल ने बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन आरसीबी के लिए खेलते हुए ही बनाया था। तो वहीं विराट ने दूसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को रखा।

कोहली ने तीसरे नंबर के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और अपने सबसे अच्छे दोस्त एबी डी विलियर्स को चुना है। डी विलियर्स ने आरसीबी को कई मैचों में अपने दम पर जीत दिलाई है। विराट ने चौथे स्थान के लिए केएल राहुल को चुना है। राहुल आईपीएल 2018 में पंजाब में शामिल होने से पहले बेंगलुरु के लिए खेलते थे। उन्होंने नंबर चार पर खेलते हुए आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और विराट ने भी इसी का हवाला देते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को चुना है।

विराट की ऑल टाइम 11 की गेंदबाजी

कोहली ने हर्षल पटेल को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में चुना है। इसके अलावा दो अन्य पेसर के रूप में उन्होंने डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क को शामिल किया है। पूर्व कप्तान ने स्पिनर में अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल का नाम लिया।

विराट कोहली की ऑल टाइम RCB की प्लेइंग 11

क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube