विवेक विहार इलाके में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; CM रेखा ने जताया दुख

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार तड़के हुए इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 9 लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों को दिल्ली सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

CM रेखा गुप्ता ने दिया भावुक संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि “विवेक विहार की एक इमारत में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की असामयिक मृत्यु से मन बेहद व्यथित है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।” उन्होंने आगे कहा कि इस कठिन समय में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और ईश्वर उन्हें यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

राहत और बचाव कार्यों की निगरानी जारी
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वह स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। हादसे के वक्त स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे। बीजेपी विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube