वॉर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म  वॉर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने महज 7 दिनों में 200 करोड़ की कमाई कर ली. अब मूवी की निगाहें 250 करोड़ पर टिकी हुई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन 6.50 करोड़ कमाए हैं. इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 244.85. करोड़ हो गया है. इस हफ्ते 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक भी रिलीज हुई है. हालांकि, इस फिल्म का वॉर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है.

ट्रेड एनालिस्ट राज बंसल के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन 9.5 करोड़ का बिजनेस किया. वॉर ने पहले तीन दिन में 100 करोड़, चौथे दिन 125 करोड़, पांचवें दिन में 150 करोड़, छठें करोड़ 175 करोड़, सातवें दिन 200 करोड़ और आठवें दिन 225 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया था.

ये वीकेंड भी फिल्म के लिए काफी अच्छा होने वाला है. मूवी के इस वीकेंड पर 30 करोड़ कमाने की खबरें हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube