शर्मनाक: तलाकशुदा बड़ी बहन के साथ दो छोटे भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है उसे सुनने के बाद आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा। इस मामले को भोपाल का बताया जा रहा है। भोपाल में दो छोटे भाइयों ने मिलकर अपनी ही तलाकशुदा बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इस मामले में यह बताया जा रहा है कि वह अपने पति से अलग हो गई थी और उसके बाद वह अपने मायके में ही रह रही थी। अब इस मामले में लड़की ने यह आरोप लगाया है कि ‘इस पूरे मामले को छिपाने के लिए उसके माता-पिता ने मारपीट भी की है।’
इस मामले के करीब 8 महीने बाद किसी तरह उसने मिसरोद थाने पहुंचकर भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और माता-पिता पर मारपीट का केस दायर करवा दिया है। इस मामले में मिसरोद पुलिस ने बताया है कि, 36 साल की महिला तलाकशुदा है। वह माता-पिता के साथ मिसरोद स्थित मायके में रहती है। इस केस में पुलिस ने यह भी कहा कि, ‘उसके दो छोटे भाइयों की उम्र 32 और 35 साल बताई गई है।’ इस मामले में पीड़िता ने गुरुवार शाम मिसरोद थाने में भाइयों और पिता के खिलाफ एफआईआर कराई, जिसमे उसने बताया कि 24 फरवरी 2020 की रात करीब 12:30 बजे उसके दोनों भाई उसके कमरे में आए। आगे पीड़िता ने बताया वह उसका मुंह हाथ से बंदकर जबरन छत पर ले गए। उसके बाद उसकी आंखों में मिर्ची झोंककर पहले तो उसके साथ मारपीट की और उसके बाद दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद सुबह करीब साढ़े 5 बजे तक दोनों इसी तरह उसके साथ करते रहे। उसके बाद जब वह नीचे पहुंची तो माता-पिता ने उसकी हालत देखकर उससे मारपीट की और उसे सब कुछ छुपाने के लिए कहा। अब इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि वह थाने में रिपोर्ट करना चाहती थी, लेकिन मां-बाप ने सपोर्ट नहीं किया। वैसे अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube