संजना सांघी से छेड़छाड़ के आरोप पर सुशांत ने दी सफाई

कुछ महीने पहले इस तरह की खबरें आई थीं कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी को-स्टार संजना सांघी के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. संजना मुकेश छाबड़ा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म में काम कर रही थीं. मुकेश बॉलीवुड के एक चर्चित कास्टिंग डायरेक्टर हैं. #MeToo कैंपेन के बाद सुशांत का नाम एक बार फिर से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा.सुशांत ने उन पर लगे आरोपों का जवाब दिया और संजना के साथ उनकी बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की. सुशांत ने जिस ट्वीट में आरोपों का खंडन किया है उस ट्वीट को बाद में हटा दिया. हालांकि सांघी के साथ उनकी चैट को उन्होंने रिमूव नहीं किया है. मुकेश छाबड़ा ने भी सुशांत पर लगे आरोपों का खंडन किया है.

इसी बीच सुशांत पर लगे आरोपों के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने सुशांत के अकाउंट को अनवैरिफाई कर दिया और अकाउंट के आधिकारिक होने की पुष्टि करने वाला ब्लू टिक हटा लिया है. ट्विटर द्वारा लिए गए इस एक्शन के बाद से माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर सुशांत के बारे में बातचीत और ज्यादा हो रही है.

बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में इस घटना का जिक्र करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान का जिक्र किया है. बयान के मुताबिक, “सुशांत सेट पर मौजूद अपनी को-स्टार को बहुत असहज महसूस करा रहे थे. वह कई बार उनके पर्सनल स्पेस पर अतिक्रमण कर रहे थे और उन पर फ्लर्टिंग कमेंट्स पास कर रहे थे. उनके इस बर्ताव की शिकायत एक्ट्रेस ने मुकेश सर से की लेकिन उन्होंने मामले को इंडस्ट्री में होने वाला आम बर्ताव कह कर मामला रफा-दफा कर दिया.”

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लड़की के माता-पिता इस मामले में बात करने के लिए अगले दिन निर्देशक के पास पहुंचे. उन्होंने जब निर्देशक से बात की तो उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया और कहा कि यदि वे चाहते हैं कि उनके बेटी इस इंडस्ट्री में लंबी पारी खेले तो वे अपना जिगर मजबूत रखें.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube