‘संजू’ की तारीफ में आमिर ने किया विक्की कौशल का जिक्र

निर्देशक राजकुमार हिरानी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘संजू’ 29 जून को दर्शकों के सामने आ गई। इस फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। तारीफ करने वालों की लिस्ट में अब आमिर खान का भी नाम शामिल हो गया है।फिल्म 'संजू' रणबीर कपूर के फिल्मी कयियर के लिए बहुत बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस बात को खुद रणबीर ने भी स्वीकारा था। रणबीर की आगे आने वाली फिल्मों में 'ब्रहास्त्र' का नाम शुमार है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर बिग स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। पिछले कुछ दिनों से रणबीर न सिर्फ संजू के लिए बल्कि 'ब्रहास्त्र' को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं और साथ काम करते हुए दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। एेसे में कई खबरें आई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।  आमिर खान की फिल्मों की बात करें तो वे 'ठग्स अॉफ हिंदोस्तां' में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए आमिर खान पहली बार बिग स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएंगे।

हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाए जाने वाले आमिर खान ने भी फिल्म ‘संजू’ देखने के बाद ट्विटर के जरिए अपने विचार सबके सामने रखे हैं। आमिर खान ने लिखा कि, संजू को प्यार, पिता और बेटे की बेहतरीन कहानी और दो दोस्तों की भी। रणबीर कपूर और विक्की कौशल की परफॉर्मेंस आउटस्टैंडिंग रही।

निर्देशक राजकुमार हिरानी को शानदार फिल्म बनाने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए आगे लिखा, शुक्रिया राजू एक और मनोरंजक और सशक्त करने वाली फिल्म देने के लिए। बहुत सारा प्यार।

आपको बता दें कि, राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी ने भी सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें थ्री इडियट्स और पीके जैसी फिल्मों का नाम शुमार है।

फिल्म ‘संजू’ रणबीर कपूर के फिल्मी कयियर के लिए बहुत बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस बात को खुद रणबीर ने भी स्वीकारा था। रणबीर की आगे आने वाली फिल्मों में ‘ब्रहास्त्र’ का नाम शुमार है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर बिग स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। पिछले कुछ दिनों से रणबीर न सिर्फ संजू के लिए बल्कि ‘ब्रहास्त्र’ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं और साथ काम करते हुए दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। एेसे में कई खबरें आई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आमिर खान की फिल्मों की बात करें तो वे ‘ठग्स अॉफ हिंदोस्तां’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए आमिर खान पहली बार बिग स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube