संतरे के छिलके दूर करेंगे आपके पिम्पल

संतरे के छिलके से आप अपने चेहरे की कई परेशानी को दूर कर सकते हैं. संतरे के छिलक़ो का लेप त्वचा से तेल को निकाल देता है वो भी बिना किसी नुकसान के. संतरे के छिलके की बात करें तो यह चेहरा दमकाने के लिये बहुत ही अच्छा होता है. इसके लगातार प्रयोग के बाद चेहरे से दाग धब्बे और मुंहासे दूर हो जाते हैं. इसके अलावा और क्या हो सकता है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है.

* संतरे के छिलके और दही का लेप 

संतरे के छिलके को दही मे मिलाकर पेस्ट बना ले और ध्यान रहे की किसी प्रकार की गांठ ना रहे. फिर चेहरे को गर्म पानी से धो ले फिर चेहरे पर लेप को लगाए और मले फिर 20 मिनिट के बाद ठंडे पानी से धो ले.

* संतरे के छिलके और नींबू 

संतरे के छिलके को मिक्सी में पेस्ट बना लें, फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर 25 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें. इससे चेहरा कोमल और बच्चों की त्वचा की तरह मुलायम हो जाएगा.

* संतरा रस और दूध 

इसे साथ में मिला कर क्लींजर बनाया जा सकता है और चेहरा साफ किया जा सकता है. इस क्लींजर से डेड स्किन, गंदगी और ब्लैकहेड साफ होता है. चेहरे को साफ-सुथरा बनाने के लिये इससे रोजाना कुछ मिनट के लिये मसाज करें.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube