संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत समारोह का आयोजन, कारागार मंत्री ने लिया हिस्सा

राजधानी लखनऊ में रविवार को डॉक्टर संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने हिस्सा लिया। जवानों ने उन्हें सलामी दी।

बताते चलें कि प्रशिक्षु डिप्टी जेलर के 121वें सत्र एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के प्रशिक्षु जेल वार्डर के 178वें सत्र की दीक्षांत परेड हुई। समारोह में कुल 119 प्रशिक्षु शामिल हुए। इसमें चार अधिकारी (यूपी) और 115 जेल वार्डर (74 यूपी व 41 उत्तराखंड) से शामिल हुए।

अधिकारी संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार शशिकांत, डिप्टी जेलर, यूपी को मिला। जेल वार्डर संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का पुरस्कार कविता जलाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड को मिला।

संस्थान ने अगस्त 2025 तक कुल 1736 अधिकारियों और 13,391 जेल वार्डरों को प्रशिक्षित किया है। इसके अतिरिक्त, रिफ्रेशर कोर्स के तहत लगभग 1287 अधिकारियों और कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है।

इस मौके पर मंत्री दारा सिंह ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले सभी प्रशुक्षकों को बधाई दी। कहा कि आज का यह दिन आप सबके जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube