सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रैड हैडिन को सहायक कोच नियुक्त किया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. ब्रैड हैडिन मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ काम करेंगे जिनको इसी साल फ्रेंचाइजी ने अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है.

ट्रेवर बेलिस टॉम मूडी का स्थान ले रहे हैं जबकि हैडिन, साइमन हेलमोट की जगह पर आएंगे. बेलिस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार 2012 और 2015 में आईपीएल खिताब दिलाया है.

हैडिन को कोचिंग का अनुभव भी है. वह 2017 में ऑस्ट्रेलिया के फील्डिंग कोच रहे थे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube