सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़े वीडियो और फोटो शेयर किए हैं

क्रिसमस के मौके पर सेलिब्रेशन हुआ और बॉलीवुड में भी कलाकारों द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। खास तौर पर यहां बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की।

सलमान खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे अपने भाईयों और परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। वही प्रियंका चोपड़ा ने भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपने ससुराल के सदस्यों और परिवार संग सेलिब्रेट कर रही हैं। सबसे पहले सलमान की वह वीडियो देख लीजिए जिसमें उन्होंने खुद शेयर किया है। 

इस वीडियो में देख सकेंगे कि सलमान अपने भाई सोहेल और अरबाज के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। म्यूजिक पर तीनों भाई थिरक भी रहे हैं। इसके साथ यहां पर खास तौर पर सलमान के बहनोई आयुष शर्मा मौजूद थे। यहां पर लवयात्री से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली वरीना हुसैन भी मौजूद थी। यह सभी क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे थे। सलमान, अरबाज और सोहेल को बहुत दिनों बाद इस प्रकार डांस करते एक साथ देखा गया है। फिल्मों की सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत में व्यस्त हैं। वही अरबाज दबंग 3 को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। 

अब बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा जो लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका ने भी हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वे अपने परिवार संग नजर आ रही हैं। 

प्रियंका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उनके ससुराल के ज्यादातर सदस्यों को देखा जा सकता है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि, प्रियंका ने इस साल अगस्त में सगाई और रोका किया था। इसके बाद 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में भव्य शादी की थी। प्रियंका अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं। अब शादी होने के बाद भी वे पल पल की अपडेट्स अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं। फिल्मों की बात करें तो बताया जा रहा है कि प्रियंका भारत लौटकर अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी करेंगी। शादी से पहले उन्होंने दिल्ली में फिल्म की शूटिंग की थी।  

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube