सलामी बल्लेबाज KL राहुल ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया

खराब फॉर्म के कारण भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक जमाकर अपनी टीम कर्नाटक को केरल के खिलाफ 60 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल की 131 रनों की पारी के दम पर 49.5 ओवरों में सभी विकेट खो 294 रन बनाए.

राहुल के बाद कर्नाटक के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए केरल को 46.4 ओवरों में 234 रनों पर ऑल आउट कर दिया. केरल के लिए हालांकि सलामी बल्लेबाज विष्णु विनोद और संजू सैमसन ने लड़ाई लड़ी लेकिन दोनों टीम की जीत नहीं दिला पाए.

विनोद ने 123 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली. सैमसन ने 66 गेंदों पर 67 रन बनाए. उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube