सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दोनों भाई-बहन फोटोज में शानदार दिख रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है. तस्वीरों में इब्राहिम स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं. इब्राहिम ने स्कूल बैग भी टांगा हुआ है. वहीं सारा टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है. सारा और इब्राहिम स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं. बीते दिनों दोनों भाई बहन वेकेशन के लिए लंदन गए थे. वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. दोनों ने वेकेशन को खूब एन्जॉय किया था. वेकेशन में उनकी मां अमृता भी साथ में थी.