सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड कभी भी हो सकते हैं जारी

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी एडमिट कार्ड किसी भी समय डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। सभी आवेदनकर्ता हॉल टिकट आने के बाद ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Feb 2026) का आयोजन 7 एवं 8 फरवरी को देशभर के 140 शहरों में करवाया जायेगा। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है उनके लिए एडमिट कार्ड कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
CTET Hall Ticket 2026 ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होंगे। सभी उम्मीदवार ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके स्वयं कर सकेंगे डाउनलोड
सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार स्वयं ही इसे केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

स्टेप 1: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: अब आपको आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
आपको बता दें कि पहले यह परीक्षा एक दिन में 8 फरवरी को आयोजित की जानी थी जिसमें बदलाव किया गया है। अब इस परीक्षा का आयोजन दो दिनों- 7 एवं 8 फरवरी को करवाया जायेगा। दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पेपर 2 का आयोजन मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक एवं इवनिंग शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए टाइमिंग 2:30 से 5 बजे तक रहेगी।

प्रश्न पत्र में अभ्यर्थियों से 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर का पूर्णांक भी 150 अंक है अर्थात प्रत्येक उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए ढाई घंटे यानी कि 150 मिनट का समय दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube