सूर्यकुमार की तूफानी बल्लेबाजी में उड़ा बैंगलोर, मुंबई ने 6 विकेट से हराया

मुंबई। मुंबई के वानखेड़े में सूर्यकुमार की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया। अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 200 रनों के लक्ष्य का पीछा कर मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

आरसीबी ने पहले खेलने के बाद फाफ डु प्लेसिस 65 और ग्लेन मैक्सवेल 68 की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 35 गेंदों में 83 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले। वहीं नेहाल वढेरा 34 गेंदों में 52 पर नाबाद रहे. वढेरा ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube