सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 1.31 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,31,173.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें सबसे ज्यादा लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंफोसिस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और विप्रो के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। लेकिन, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया।

समीक्षाधीन हफ्ते में हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 50,234.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,15,016.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 35,344.44 करोड़ रुपये उछलकर 13,15,919.03 करोड़ रुपये रहा। वहीं, बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 30,442.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,782.58 करोड़ रुपये और इंफोसिस की 8,335.27 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,34,755.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस दौरान एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 3,512.87 करोड़ रुपये बढ़कर 4,91,729.99 करोड़ रुपये और विप्रो का मार्केट कैप 2,385.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,39,632.11 करोड़ रुपये रहा। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 919.22 करोड़ रुपये जोड़े और उसका मार्केट कैप 13,60,571.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, एसबीआई की बाजार हैसियत 21,776.05 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,63,187.07 करोड़ रुपये रह गई।

इसके अलावा सप्ताह के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 16,854.73 करोड़ रुपये घटकर 4,71,497.28 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 5,947.03 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,37,756.50 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया।

उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रहने में कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और विप्रो का स्थान रहा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube