सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए गए: दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को अब हटा दिया गया है. वहीं उनकी जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए गए हैं. दरअसल, आम चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है. सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी के बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस मुख्यालय के कमरे से राहुल गांधी का नेम प्लेट हटाकर सोनिया गांधी का नेम प्लेट लगा दिया गया है. कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सोनिया गांधी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube