सोने और चांदी की वायदा कीमतों में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा भाव

सोने और चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में आज बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर MCX एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 0.16 फीसद या 60 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 का सोने का वायदा भाव 38,145 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ था।

चांदी के वायदा भाव में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 की चांदी की वायदा कीमत में बुधवार सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर 0.21 फीसद या 92 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 की चांदी की वायदा कीमत 44,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 10 बजकर 41 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.13 फीसद या 51 रुपये की गिरावट के साथ 38,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि मंगलवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 328 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इससे मंगलवार को सोने का भाव 39,028 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में भी मंगलवार को 748 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी देखी गई थी। इससे चांदी का भाव मंगलवार को 45,873 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार को सोने का हाजिर भाव 0.09 फीसद की बढ़त के साथ 1473.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 17.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो आज बुधवार को इसकी वायदा कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर बुधवार को 10 बजकर 43 मिनट पर 19 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.52 फीसद या 21 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 19 दिसंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 3980 रुपये प्रति बैरल पर बनी हुई थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube