सोने की वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी; जानें क्या चल रहे हैं भाव

वायदा बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:35 बजे चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 39 रुपये यानी 0.08 फीसद की गिरावट के साथ 50,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह फरवरी, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 34 रुपये यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का मूल्य 50,804 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत (Silver Rate in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:37 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 749 रुपये यानी 1.23 फीसद की तेजी के साथ 61,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 60,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 770 रुपये यानी 1.23 फीसद की बढ़त के साथ 63,214 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube