सोने के वायदा भाव में बढ़त, चांदी में गिरावट, जानिए क्या चल रही कीमतें

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार सुबह 0.39 फीसद या 195 रुपये की बढ़त के साथ 50,141 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में तेजी दिखाई दी।

सोने की कीमतों के विपरीत चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.12 फीसद या 79 रुपये की गिरावट के साथ 65,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोना

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.43 फीसद या 8.00 डॉलर की बढ़त के साथ 1,874 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.35 फीसद या 6.47 डॉलर की बढ़त के साथ 1,869.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.17 फीसद या 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 24.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.85 फीसद या 0.21 डॉलर की तेजी के साथ 24.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube