सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आज फिर आई गिरावट, जानिए भाव

सोने और चांदी के वायदा भाव (Futures Price) में आज बुधवार को भी अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत में 0.18 फीसद या 69 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत 37,649 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव बुधवार सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर 0.44 फीसद या 196 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से पांच दिसंबर 2019 का चांदी का वायदा भाव 44,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

उधर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में भी बुधवार को कमी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर 5 फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 0.19 फीसद या 73 रुपये की गिरावट के साथ 37,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि मंगलवार को एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 68 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे मंगलवार को सोने का भाव 38,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में मंगलवार को 39 रुपये की गिरावट देखी गई थी। इससे चांदी का भाव मंगलवार को 45,161 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार को सोने का हाजिर भाव 0.20 फीसद की गिरावट के साथ 1458.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव 0.36 फीसद की गिरावट के साथ 17.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

क्रूड ऑयल को देखें, तो बुधवार को इसके वायदा भाव में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। MCX एक्सचेंज पर बुधवार को 11 बजकर 18 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.10 फीसद या 4 रुपये की तेजी के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस तेजी से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4167 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube