


एक स्पून शहद में दो आधी कटोरी दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. उसके बाद इस पेस्ट को लगभग 20 मिनट के लिए अपने फेस पर अप्लाई करें. फिर इसे नॉर्मल पानी से वॉश कर लें. बता दें कि ये आपके स्किन के रूखेपन को दूर करते हैं. साथ ही इससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है. अगर आप एक केले को मेश करके एक चम्मच शहद मिलकार एक पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें. उसके बाद जब आप अपना फेस वॉश करेंगे तो आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे आसानी से निकल जाएंगे. इसको हफ्ते में 2-3 बार करने से आपको स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है.
शहद में दूध के इस्तेमाल से भी आपके चेहरे पर निखार आता है. जब आप दूध में शहद मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं, उसके बाद आपको अपने पर सर्कुलर मोशन में मसाज करना है. कुछ देर इसे ऐसे ही अपने चेहरे पर रहने दें, उसके बाद इसे पानी से धो लें. ये एक फेस क्लींजर की तरह काम करता है. एक स्पून शहद में दो स्पून गुलाब जल मिक्स करें. इस मिक्सचर को लगभग 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखने से स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर किया जा सकता है. शहद और गुलाब जल आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव करके आपके स्किन के निखार को लौटाने में मदद करता है.