स्वास्थ्यमंत्री के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश का तीखा हमला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवा को लेकर स्वास्थ्यमंत्री के बयान पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” उप्र के स्वास्थ्य मंत्री जी ने जब स्वयं कह दिया है कि स्वास्थ्य विभाग व अस्पतालों की वर्तमान हालत देखकर वो शर्मिंदा हैं, तो और क्या कहना” ये एक अच्छी बात है क्योंकि सत्य को स्वीकार करने से ही सुधार का मार्ग निकलता है। एक सलाह, वो आलोचना पर एफआईआर करने वालों व बुल्डोजर से बचकर रहें।

इससे पहले अखिलेश यादव ने पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न और जानलेवा हमले को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपा के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। झांसी में भी पत्रकार पर हमला बोला गया। उन्होंने प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube