हीरानी पर लगे मीटू आरोपों को लेकर संजू बाबा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म कलंक को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ जमेगी. दोनों कालकर इस फिल्म के सहारे 22 साल बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं. इसी बीच अब राजकुमार हिरानी को लेकर संजय का बयान आया हैं. आप इस बात से तो वाकिफ होंगे ही कि बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में तो राजकुमार शुमार हैं ही, उन्हें संजय दत्त का काफी करीबी भी माना जाता है.

साल 1993 बम धमाकों में नाम आने के बाद राजकुमार हिरानी काफी हद तक संजय को मुन्नाभाई फिल्मों के साथ एक जबरदस्त इमेज मेकओवर दे चुके थे और फिर इसके बाद उन्होंने पिछले साल संजय दत्त की बायोपिक बनाई थी, जिसे आलोचकों ने भी भरपूर प्यार दिया था. इस फिल्म के जरिए  संजय दत्त की छवि दुरुस्त करने का आरोप भी हैरानी पर लगा.  लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि दोनों एक दूसरे के बेहद खास दोस्त हैं. वहीं अब संजू बाबा ने  हिरानी पर लगे आरोपों पर अपनी राय रखी हैं. 

संजय दत्त ने हल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि राजकुमार हिरानी पर लगे आरोपों पर विश्वास नहीं करते हैं और जब संजय से पूछा गया कि मुन्नाभाई पार्ट 3 की शूटिंग जल्द शुरु होने जा रही है तो इस पर उनका कहना था कि ‘मुझे नहीं पता कि मुन्नाभाई फिल्म के साथ क्या चल रहा है. आखिरी बार जब मैं राजकुमार हिरानी से मिला था तो उन्होंने मुझे कहा था कि ये फिल्म 110 प्रतिशत बनेगी. वहीं संजय ने माना कि राजू पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. आगे उनका कहना था कि मुझे नहीं पता कि वे महिला ऐसे आरोप क्यों लगा रही हैं क्योंकि किसी को भी इन आरोपों का सेंस समझ नहीं आ रहा है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube