तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल ने करियर के आखिरी व विदाई मैच में 41 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.61 का रहा। विंडीज पारी के दौरान गेल खलील अहमद की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच लपका। अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे क्रिस गेल के आउट होने के बाद टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कैरेबियाई खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।