अगर आपकी कुंडली में है सूर्य दोष तो मकर संक्रांति के दिन जरूर करें यह उपाय

हर साल हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व धूम धाम से मनाया जाता है। यह पर्व बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण कहा जाता है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इस पर्व को खिचड़ी नाम भी दिया गया है और इस नाम से इसे लोग सम्बोधित करते हैं। वैसे इस साल भी यह पर्व 14 जनवरी को मनाया जाने वाला है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय जो इस दिन किये जा सकते हैं। जी दरअसल कहा जाता है इस दिन सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। वहीँ अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है तो आप इन उपायों को जरूर आजमाए।

*अगर किसी की कुंडली में सूर्य नीचे की स्थिति में हो या सूर्य दोष हो तो ऐसे लोगों को मकर संक्रांति के दिन घर में सूर्य यंत्र की पूजा करनी चाहिए। इससे लाभ होता है और पैसों की दिक्कत भी दूर हो जाती है।

* कहा जाता है अगर जीवन में बड़ी परेशानियां चल रहीं हैं तो उन्हें दूर करने के लिए मकर संक्रांन्ति के दिन कुंकम, लाल फूल और गांगाजल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा ऊं घृणि सूर्याय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

* कहते हैं मंकर संक्रांति के दिन कंबल, गर्म कपड़े,अनाज जैसी चीजों का दान करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।

* शास्त्रों को माने तो मकर संक्रांति के दिन गुड़ और चावल को जल में बहा देने से सूर्य भगवन खुश हो जाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन गुड और चावल मिलाकर खाने से भी लाभ होता है।

* कहते हैं कुंडली से सूर्य दोष को दूर करने के लिए मकर संक्रांति के दिन तिल का भोजन करना चाहिए।

* सूर्य दोष हो तो मकंर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा कर लाल रंग के फूल और लाल चंदन का लेप लगाना चाहिए। इसके अलावा ऊं भास्करा नम: का एक हजार बार जाप करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube