अगले साल अपने ड्रीम हाउस में फैमिली संग श‍िफ्ट होंगे: एक्टर टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वॉर की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. हीरोपंती से लेकर वॉर तक टाइगर ने हर बार अपने एक्शन और डांस से लोगों को इंप्रेस किया है. इस बार भी उन्होंने वॉर में दर्शकों को निराश नहीं किया. खबर है कि टाइगर अगले साल अपने ड्रीम हाउस में फैमिली संग श‍िफ्ट होने वाले हैं.

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर अप्रैल 2020 तक अपने नए घर में फैमिली के साथ श‍िफ्ट हो जाएंगे. उनका यह नया घर मुंबई के वेस्टर्न सबअर्ब में है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अपार्टमेंट को सजाया जा रहा है. घर का डेकोरेशन टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और सुजैन खान मिलकर कर रही हैं. क्योंकि टाइगर एक एक्टर हैं इसलिए उनके घर में वर्कआउट, डांस सेशंस, मीट‍िंग्स आदि स्पेस की डेकोरेशन अभी चल रही है. टाइगर का यह 8 बेडरूम वाला अपार्टमेंट मुंबई के पॉश एरिया में मौजूद है.

सूत्र ने बताया, ‘अपार्टमेंट में वर्कआउट, डांस, प्रैक्ट‍िस और ऑफिश‍ियल मीटिंग्स के लिए जगह है. इन सब स्पेसेज को डेकोरेट करने के लिए जोर-शोर से शॉपिंग चल रही है.’ बता दें कि 2018 में टाइगर ने अपने नए घर में श‍िफ्ट होने की बात बताई थी और यह भी कहा था कि वो इसमें तभी श‍िफ्ट होंगे जब यह घर पूरी तरह तैयार हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube