अगले साल सूर्य ग्रहण के दिन शनि गोचर करेंगे, इन राशियों की रहेगी ढाई साल तक बल्ले-बल्ले, होगी धन की वर्षा

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सूर्य ग्रहण व शनि राशि परिवर्तन एक ही दिन होने वाला है। ज्योतिष के नजरिए से यह बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। जानें शनि गोचर व सूर्य ग्रहण की कौन-सी राशियां रहेगी भाग्यशाली।

अगले साल 2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण दोनों बेहद महत्वपूर्ण घटनाएं मानी जाएगी। अभी शनि अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। साल 2025 में शनि देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। अगले साल शनि और सूर्य एक साथ बड़ी हलचल करके सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। 2025 में शनि गोचर के दिन ही सूर्यग्रहण लगेगा।  जानें शनि गोचर व सूर्य ग्रहण की कौन-सी राशियां रहेगी भाग्यशाली।

साल 2025 सूर्य ग्रहण व शनि गोचर तिथि

ज्योतिष के अनुसार, 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 01 मिनट पर शनि राशि परिवर्तन होगा। शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि मीन राशि में ढाई साल रहेंगे। इस दिन ही सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

ढाई साल बाद होगा शनि गोचर

ज्योतिष के अनुसार, साल 2025 में मीन राशि में जाने के बाद शनि 03 जून 2027, गुरुवार को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि गोचर 2025 की भाग्यशाली राशियां

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।  शनि प्रभाव से आपको जीवन के हर मोर्चे पर सफलता प्राप्त होती। कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार में फायदा होगा। आय में वृद्धि होने के योग है।

तुला राशि

शनि को गोचर तुला राशि के लिए काफी फायदेमंद होगा। शनिदेव की कृपा से आपको जीवन में खुशियां की प्राप्ति होगी। आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मार्च 2025 के बाद से ही आपको कड़ी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व का निखार होगा। कारोबार के लिए यह समय काफी लाभकारी सिद्ध होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि के गोचर से सुख-समृद्धि लेकर आएगा। इस अवधि में भौतिक सुख-संपदा की प्राप्ति होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ फलदायी होगा। आर्थिक तौर पर पहले से बेहतर स्थिति होगी। धन इक्ट्ठा करने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube