अदाणी पावर के शेयरों में जारी है तेजी का सिलसिला

शेयर मार्केट में कमजोरी के बीच अदाणी पावर (Adani Power Shares Price) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। खास बात है कि 12 मार्च को 7 फीसदी की तेजी के साथ बंद होने के बाद यह स्टॉक आज फिर से बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह शुरुआती कारोबार में अदाणी पावर के शेयरों ने कल का हाई तोड़ दिया और 154 रुपये के करीब पहुंच गए।

अदाणी पावर के शेयर 151 रुपये के स्तर पर खुले और 153.90 रुपये का हाई लगाकर, अब 149.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

अदाणी पावर के शेयरों पर अगला टारगेट
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने अदाणी पावर के शेयरों पर अहम लेवल दिए हैं। जिगर एस पटेल ने कहा कि अदाणी पावर के शेयर फिलहाल 149 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। 154 रुपये का स्तर इन शेयरों के लिए अहम रेजिस्टेंस है जिसके टूटने पर और बढ़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

वहीं, नीचे की ओर 145 रुपये का लेवल एक बड़ा सपोर्ट है। ऐसे में 145 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube