अनियंत्रित बोलेरो पोखरे में जा गिरी, दो लोगों की मौत, रॉबर्ट्सगंज के पुसौली गांव का मामला

 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र क़े पुसौली गांव में मंगलवार की देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पोखरे में जा गिरी । इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घण्टे प्रयास कर जेसीबी से  बोलोरो को बाहर निकाला। उसमें दो लोगों के शव मिले।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में  राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तीनताली गांव निवासी धीरेंद्र मौर्या व बिचपई गांव निवासी रत्नेश तिवारी हैं। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि रात में जानकारी के बाद पुलिस पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि एक शव पीछे वाली सीट पर और दूसरे का बीच मे मिला है। यानी चालक बचा हुआ है। गाड़ी नम्बर के हिसाब से और जानकारी की जा रही है। घटना स्थल का एसडीएम ने भी जायजा लिया। उधर रत्नेश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube