अन्धविश्वास: स्वस्थ बच्चे की चाह में कर दिया अपनी ही बेटी का क़त्ल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे एक माता पिता ने अन्धविश्वास में आकर अपने ही शरीर के अंश को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मुरादाबाद के छोड़पुर गांव की है, यहाँ एक दंपत्ति ने तांत्रिक के झांसे में आकर अपनी ही 6 वर्ष की मासूम बच्ची को मार डाला. तांत्रिक ने उन्हें कहा था कि अगर वे अपनी बच्ची को मार देंगे तो उनकी अगली संतान स्वस्थ पैदा होगी.

बच्ची तारा अपने भाई बहिन की ही तरह कुपोषण से पीड़ित थी, जिस कारण उसके माता पिता परेशान रहते थे, इसलिए एक स्वस्थ बच्चे की छह में परिजनों ने ये दिल दहला देने वाला कदम उठाया. पड़ोसियों की सुचना पर जब पुलिस ने घर की खुदाई की तो उसमे उन्हें तारा की लाश मिली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है.

रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि बच्ची के पेट में अन्न का एक दाना भी नहीं था. बच्ची की दादी ने बताया कि तारा की मां उससे अलग नहीं होना चाहती थी, इसलिए उसने तारा को घर में ही दफना दिया. उन्होंने बताया कि तारा को काफी दवाइयां दी गई लोकिन वो दिन पर दिन कमजोर होती जा रही थी. पुलिस ने 4 जुन को बच्ची का शव घर से बरामद किया. इसके बाद पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube